Current Affairs by Ankit Avasthi Sir (Hindi Medium & English Medium) August 2021

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 सितम्बर, 2020

 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 सितम्बर, 2020

प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है. इसमें आज कोरोना वायरस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित जानकारी संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है.

25-Sep-20-hindi-current-affairs
  हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 सितम्बर, 2020


1. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2020 की थीम क्या है?

उत्तर – सांकेतिक भाषा सभी के लिए है

‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ 23 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में, यह भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) द्वारा मनाया गया, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता के तहत एक स्वायत्त निकाय है। संयुक्त राष्ट्र ने 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में घोषित किया है। इस वर्ष की थीम ‘सांकेतिक भाषाएं सभी के लिए हैं’, जो सांकेतिक भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी तक अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से है।

2. विश्व समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 24 सितंबर

प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को, विश्व समुद्री संगठन द्वारा समुद्री उद्योगों के सतत विकास के लिए द्वारा विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “एक सतत ग्रह के लिए सतत शिपिंग” है।

3. किस राज्य की विधानसभा ने गुंडा तथा असामाजिक गतिविधियाँ (रोकथाम) विधेयक पारित किया है?

उत्तर – गुजरात

गुजरात विधानसभा ने 24 सितंबर, 2020 को गुंडा और असामाजिक गतिविधियाँ (रोकथाम) विधेयक पारित किया है। इस विधेयक में असामाजिक तत्वों और अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए, इसमें 7 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसमें पुलिस को 15 दिनों के बजाय 30 दिन की रिमांड लेने का अधिकार दिया गया है जबकि 60 दिनों के वर्तमान प्रावधान के बजाय 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दायर की जा सकती है।

4. किस मंत्रालय के तहत, देश भर में ब्लॉक स्तर के समूहों के विकास के लिए राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (NHDP) लागू किया जा रहा है?

उत्तर – कपड़ा मंत्रालय

केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित पूरे देश में ब्लॉक स्तर के समूहों के विकास के लिए राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (NHDP) लागू कर रहा है। ब्लॉक स्तर के क्लस्टर राज्य सरकार से प्राप्त व्यवहार्य प्रस्तावों के आधार पर स्वीकृत किए जाते हैं।

5. राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण के संचालन के लिए कौन सा मंत्रालय जिम्मेदार है?

उत्तर – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय समय-समय पर सर्वेक्षण के माध्यम से बच्चों के पोषण की स्थिति पर जाँच करने के लिए राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण आयोजित करता है। हाल ही में, एक व्यापक राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण (CNNS) (2016-2018) ने स्कूल जाने वाले बच्चों की पोषण संबंधी स्थिति के आंकड़े एकत्रित किये है।


TELEGRAM हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 सितम्बर, 2020


UP में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितम्बर 2020 को कहा कि राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वाले पत्रकारों के परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए तक आर्थिक मदद दी जाएगी.


Q1. विश्व राइनो दिवस कब मनाया जाता है?

  • (a) 21 सितंबर
  • (b) 20 सितंबर 
  • (c) 19 सितंबर
  • (d) 22 सितंबर

समाधान – (d) 

हर वर्ष 22 सितंबर को दुनिया भर में गैंडो के संरक्षण हेतु विश्व राइनो दिवस मनाया जाता है। इस दिवस मनाए जाने की घोषणा वर्ष 2010 में वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ)- दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई थी। भारत में असम में विश्व राइनो दिवस का आयोजन किया गया। यहां विश्व भर में एक सिंग वाले गैंडो की सबसे अधिक संख्या पाई जाती है। इस अवसर पर राज्य के प्रमुख वन्य जीव वार्डन श्री महेंद्र कुमार यादव ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर को राज्य में एक सिंग वाले गैंडों की रिपोर्ट सौंपी। 


Q2. ‘डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट-2020’ महोत्सव के लोगो एवं गीत का अनावरण किनके द्वारा किया गया?

  • (a) किरण रिजिजू
  • (b) डॉ. जितेंद्र सिंह
  • (c) रविशंकर प्रसाद
  • (d) प्रकाश जावड़ेकर

समाधान – (b)

22 सितंबर 2020 को केंद्रीय पूरवोत्तर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट- 2020’ उभरता हुआ रमणीय स्थल उत्सव के लोगो एवं गीत का अनावरण किया। अनावरण के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘आत्मनिर्भर’ कार्यक्रम तथा ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ कार्यक्रम को गति देने का कार्य करेगा। इस चार दिवसीय उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 27 सितंबर, 2020 को किया जाएगा। 

Q3. इटालियन ओपन 2020 के पुरुष एकल का ख़िताब किसने जीता है?

  • (a) नोवाक जोकोविच
  • (b) रोजर फेडरर
  • (c) राफेल नडाल
  • (d) डिएगो श्वार्ट्जमैन 

समाधान – (a)

22 सितंबर 2020 को सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वर्ष 2020 के इटालियन ओपन में पुरुष एकल श्रेणी का ख़िताब जीत लिया। फाइनल मैच में जोकोविच का मुकाबला अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी डिएगो श्वार्ट्जमैन से था। जोकोविच ने डिएगो को 7-5, 6-3 से हराया। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) द्वारा पुरुष एकल श्रेणी में जोकोविच को विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी घोषित किया गया है।  इसके साथ ही जोकोविच सर्वाधिक एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 36 बार एटीपी मास्टर्स 1000 का टाइटल जीता है।


Q4. भारत ने किस देश के साथ पहली सीधी कार्गो फेरी सेवा की शुरुआत की है?

  • (a) चीन
  • (b) वियतनाम
  • (c) मालदीव
  • (d) श्रीलंका

समाधान – (c)

21 सितंबर 2020 को भारत ने मालदीव के साथ ई-फ्लैग ऑफ सेरेमनी में ‘पहली सीधी कार्गो फेरी सेवा’ की शुरुआत की। इस सेवा की शुरुआत मालदीव की नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमति एशथ नाहुला एवं भारत के शिपिंग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मांडविया द्वारा साझा रूप से की गई। इस फेरी सेवा का संचालन भारतीय नौ वहन निगम (शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा टीईयू क्षमता वाले जहाज़ के माध्यम से किया जाएगा। यह सेवा महीने में दो बार चलेगी।

Q5. राज्यसभा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक कब पारित किया गया?

  • (a) 21 सितंबर 2020
  • (b) 22 सितंबर 2020
  • (c) 19 सितंबर 2020
  • (d) 20 सितंबर 2020

समाधान – (b)

22 सितंबर 2020 को संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया गया। इस विधेयक को 20 मार्च 2020 को संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में पारित किया गया था। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक के अंतर्गत वर्ष 2014 में लागू किए गए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं वर्ष 2017 में लागू किए गए सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) अधिनियम में संशोधन किए जाएंगे। इसके माध्यम से भागलपुर, सूरत, भोपाल, रायचूर एवं अगरतला में सूचना प्रौद्योगिकी का औपचारिकरण करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Q6. किस राज्य द्वारा किसानों के लिए ई-पीक पाहणी एप लॉन्च किया गया है?

  • (a) महाराष्ट्र
  • (b) बिहार
  • (c) उत्तर प्रदेश
  • (d) मध्य प्रदेश

समाधान – (a)

22 सितंबर 2020 को महाराष्ट्र में किसानों के लिए ई-पीक पाहणी मोबाइल एप को लॉन्च किया गया। इस एप के माध्यम से राज्य के किसानों को उनके उत्पादों का सटीक दाम एवं बिक्री हेतु बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। ई पीक पाहणी एप को टाटा ट्रस्ट द्वारा विकसित किया गया है।  एप पर चर्चा हेतु राज्य के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे द्वारा अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में राज्य के शहरी विकास एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट सहित टाटा ट्रस्ट के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Q7. ऑस्ट्रेलियाई कंपनी डीडब्ल्यूएस का अधिग्रहण करने की घोषणा किसने की है?

  • (a) टीसीएस
  • (b) रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • (c) एचसीएल
  • (d) विप्रो

समाधान – (c)

22 सितंबर 2020 को हिंदुस्तान कम्प्यूटर्स लिमिटेड टेक्नोलॉजी ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी डीडब्ल्यूएस का अधिग्रहण करने की घोषणा की। अधिग्रण के अंतर्गत एचसीएल द्वारा डीडब्ल्यूएस के 13.8 करोड़ शेयर्स के लिए कुल 850.33 करोड़ रुपये (15.82 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) का भुगतान किया जाएगा।  इस साथ ही डीडब्ल्यूएस के शेयर धारकों को एचसीएल द्वारा 0.03 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति शेयर का लाभांश भी प्रदान किया जाएगा। एचसीएल द्वारा इस अधिग्रहण का मुख्य उद्देश्य अपने ग्राहक आधार को मजबूत करना है। 


Q8. हैदराबाद फुटबॉल क्लब द्वारा फ़्रांसिस्को सैंडजा के साथ आगामी इंडियन सुपर लीग के लिए कितने वर्ष का करार करने की घोषणा की गई है?

  • (a) 1 वर्ष
  • (b) 2 वर्ष
  • (c) 5 वर्ष
  • (d) 4 वर्ष

समाधान – (a)

21 सितंबर 2020 को हैदराबाद फुटबॉल क्लब द्वारा स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा के साथ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र हेतु एक वर्ष का करार करने की घोषणा की गई। आईएसएल के सातवें सत्र की शुरुआत नवंबर 2020 में होगी। हैदराबाद से जुड़ने से पूर्व सैंडजा स्पेन में दूसरे डिविजन में खेलने वाली टीम एलकोरकोन का हिस्सा थे। इसके साथ ही सैंडजा हैदराबाद से जुड़ने वाले छठे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। 

Q9. किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा दुनिया की पहली बायोनिक आंख का आविष्कार किया गया है?

  • (a) मैनचेस्टर विश्वविद्यालय
  • (b) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
  • (c) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय
  • (d) मोनाश विश्वविद्यालय

समाधान – (c)

ऑस्ट्रेलिया स्थित मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा दुनिया की पहली बायोनिक आंख का आविष्कार किया गया है। 19 सितंबर 2020 विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर लाओरी द्वारा इससे जुड़ी जानकारी सांझा की गई। उन्होंने बताया कि शोधकर्ताओं ने एक वायरलेस ट्रांसमीटर चिप तैयार की है, जिसे मस्तिष्क की सतह पर फिट किया जाएगा। इस चिप का आकार 9×9 मिमी है। इससे दृष्टिहीनता को कम करने में मदद मिल सकेगी। इस चिप के निर्माण में कुल 10 वर्षों का समय लगा है। 


Q10. भारत की ओर से आईजी-नोबल पुरस्कार 2020 के लिए किनका चयन किया गया है?

  • (a) राहुल गांधी
  • (b) नरेंद्र मोदी
  • (c) अमित शाह
  • (d) सोनिया गांधी

समाधान – (b)

20 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चिकित्सा शिक्षा के लिए आईजी-नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके साथ ही वह आईजी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले भारत के दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे पूर्व वर्ष 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के जायर बोलोनसारो, मेक्सिको के आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओबराडोर, यूनाइटेड किंगडम के बोरिस जॉनसन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, तुर्की के रेसेप तैय्यप एर्दोगन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बेलारूस के अलेक्जेंडर लुकाशेंको, एवं तुर्कमेनिस्तान के गुरबंगुली बर्दीमुहम्मदोवेद के साथ इस पुरस्कार को साझा करेंगे।


डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट: 25 सितम्बर 2020

Post a Comment

0 Comments