Current Affairs by Ankit Avasthi Sir (Hindi Medium & English Medium) August 2021

डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए

 

डेली करेंट अफेयर्स 2021

डेली करेंट अफेयर्स 2021
डेली करेंट अफेयर्स 2021



आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

12 जून 2021

1. वर्ष 2020 में मिनेपोलिस में जॉर्ज फ्लॉएड की हत्या का वीडिओ को फिल्माने के लिए किस 18 वर्षीय लड़की को प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : डार्नेला फ्रेजियर। 

2. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय एवं उनके बेटे शुभ्रांशु दोबारा से किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस। 

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एवं कल (12 एवं 13 जून) को किस सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : जी-7 शिकार सम्मेलन। 

4. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस पर्यावरणविद एवं ओडिशा के पूर्व सूचना आयुक्त का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : प्रोफ़ेसर राधा मोहन। 

5. पोलैंड ओपन में किस भारतीय महिला पहलवान ने 53 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : विनेश फोगाट। 

6. अमेरिकी सीनेट ने पाकिस्तान मूल के किस व्यक्ति को न्यूजर्सी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नामांकन को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : जाहिद कुरैशी। 

7. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में 2022-२०२३ के कार्यकाल के लिए किन पांच देशों को अस्थाई रूप से चुना गया है?

उत्तर : यूएई, ब्राजील, घाना, गैवान, अल्बानिया। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ८४,332 (4002 मौतें).

9. विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से किस देश के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं?

उत्तर : केन्या। 

10. आज के दिन (12 जून) को विषभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस। 

11 जून 202१

1. दिल्ली सरकार ने किन कक्षाओं की परीक्षाओं को कोविड-19 के चलते रद्द कर दिया है?

उत्तर : कक्षा ९वीं एवं कक्षा 11वीं। 

2. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किस फिल्म निर्देशक का 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : बुद्धदेब दासगुप्ता। 

3. इलाहबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जस्टिस संजय यादव। 

4. इंग्लैंड के कौन से बॉलर ने एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड (161 टेस्ट मैच) को तोड़कर देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : जेम्स एंडरसन (162 टेस्ट मैच)।

5. गुजरात सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए किस मोबाईल ऐप एवं पोर्टल को लॉन्च किया है?

उत्तर : ई-निर्माण। 

6. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बंधन बैंक का नया सीईओ एवं एमडी किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : चंद्रशेखर घोष। 

7. ग्रीनप्रेन्योर अवार्ड 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ चारु खोसला। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 91,702 (3403 मौतें).

9. अगले माह श्रीलंका जाने वाली भारतीय टीम का कप्तान एवं उपकप्तान किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान)। 

10. दक्षिण अफ्रीका की 37 वर्षीय महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : गोसियामे। 

10 जून 202१

1. किस देश की संसद ने बिटकॉइन को वैध मुद्रा बनाने का कानून पास कर दिया है, ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है?

उत्तर : अल सल्वाडोर। 

2. किस अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर एवं 1998 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : नंगगोम डिंको। 

3. कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद किस नयी पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी। 

4. ईटी प्रेस्टीजियस ब्रांड 2021 के अवार्ड से किस कंपनी को सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अशोक मसाले। 

5. नीदरलैंड की सिफान हसन द्वारा दो दिन पहले बनाये गए रिकॉर्ड को इथोपिया की किस धावक ने 10 हजार मीटर की दूरी 29 मिनट १.03 सेकेंड में पूरा करके अन्य विश्व रिकॉर्ड बना दिया है?

उत्तर : लेटिजनबेड गिडे। 

6. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में किन तीन भारतीय संस्थानों को शीर्ष 200 में जगह दी गयी है?

उत्तर : आईआईटी बॉम्बे (177वें), आईआईटी दिल्ली (185वें) एवं आईएससी बेंगलुरु (186वें)। 

7. बंगाल के किस क्रिकेटर का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : रवि बनर्जी। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 94,052 (6148 मौतें).

9. देश के नए इलेक्शन कमिश्नर के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अनूप चंद्र पांडेय। 

10. भारत के किस राज्य को एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक की 2020-२०२१ की रिपोर्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : मध्य प्रदेश। 

08 जून 202१

1. भारत को यूएन की किस कॉउंसिल का सदस्य चुना गया है जिसका कार्यकाल 2022 से 2024 तक रहेगा?

उत्तर : यूएन इकोनॉमिक एन्ड सोशल कॉउंसिल। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से किन दो योजनाओं को लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : देश के सभी राज्यों में 18 पार युवाओं को मुफ्त कोविड टीका एवं दीवाली तक निशुल्क अनाज। 

3. अमेज़न के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस जुलाई में ब्लू ओरिजिन के पहले मानव अंतरिक्ष यान में उड़ान भरेंगे उस यान का नाम क्या था?

उत्तर : न्यू शेफर्ड। 

4. कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए कौन सा देश 13 जून को जनमत संग्रह कराने जा रहा है, इससे पहले भूटान कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबन्ध लगा चुका है?

उत्तर : स्विट्जरलैंड। 

5. आज के दिन (8 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस। 

6. किस कास्टिंग डायरेक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : सेहर लतीफ। 

7. भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है?

उत्तर : इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 86,498 (2115 मौतें).

9. जर्मनी के किस फुटबॉल खिलाड़ी ने सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : सामी खैदरा। 

10. विश्व बैंक में नए शिक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रंजीत सिंह दिसाले। 

07 जून 202१

1. देश का पहला ई-व्हीकल ओनली एरिया किसे घोषित किया गया है?

उत्तर : केवडिया (गुजरात)। 

2. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2012-2014 तक लिंगभेद एवं नस्लवाद से जुड़े कई ट्वीट के चलते अपना टेस्ट डेब्यू (न्यूजीलैंड के खिलाफ) करने वाले किस खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : ऑली रॉबिन्सन। 

3. नीदरलैंड की किस 28 वर्षीय महिला धावक ने 10 हजार मीटर की दूरी 29:06:82 में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : सिफान हसन। 

4. आज के दिन (07 जून) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे। 

5. किस मशहूर कव्वाल का हृदयघात के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : सईद साबरी। 

6. राजस्थान राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, एससी, एसटी एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए किस कोचिंग योजना का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना। 

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है?

उत्तर : ई-100 प्रोजेक्ट।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,00,636 (2427 मौतें).

9. विभिन्न हिंदी सीरियलों में अभिनय कर चुकी किस वरिष्ठ अभिनेत्री का निधन हो गया है?

उत्तर : तरला जोशी। 

10. वित्त मंत्रालय की ओर से आज आयकर विभाग का नया पोर्टल लॉन्च हो रहा है वो क्या है?

उत्तर : http://www.incometax.gov.in

05 जून 202१

1. आज के दिन (5 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पर्यावरण दिवस। 

2. रिटायर्ड जस्टिस बाल कृष्णा नारायण को किसका चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश के ह्यूमन राइट कमीशन। 

3. किस देश की सरकार ने कार्पोरेट अस्तित्व नुकसान पहुँचाने के हवाला देते हुए ट्विटर पर बेमियादी प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : नाइजीरिया सरकार। 

4. जुब्बल कोटखाई (हिमाचल प्रदेश) के विधायक एवं पूर्व मंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : नरेंद्र बरागटा। 

5. फेसबुक ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को कब तक के लिए सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : 7 जनवरी 2023.

6. नौसेना के हाइड्रोग्राफ़िक सर्वेक्षण वाले किस जहाज को 40 वर्ष की सेवा के बाद रिटायर कर दिया गया है?

उत्तर : आईएनएस संध्याक। 

7. आईयूसीएन ने मछली की किस प्रजाति को लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी से बाहर करने का फैसला किया है?

उत्तर : ब्लू-फिन महासीर प्रजाति। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,21,476 (3382 मौतें).

9. सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने सीबीआई अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किन कपड़ों को पहनने पर रोक लगा दी है?

उत्तर : जींस एवं टीशर्ट। 

10. बिहार राज्य सरकार ने मेडिकल  इंजीनियरिग कॉलेज में महिलाओं को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : 33 प्रतिशत। 

04 जून 202१

1. केंद्र सरकार ने किस पात्रता परीक्षा को पास करने के बाद उसके प्रमाणपत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दिया है?

उत्तर : शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET).

2. मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : अनिरुद्ध जगन्नाथ। 

3. न्यूजीलैंड का कौन सा खिलाड़ी इंग्लैंड सरजमीं पर पहले ही टेस्ट (डेब्यू) में सबसे ज्यादा रन (200 रन) बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं?

उत्तर : डेवोन कॉनवे। 

4. फ़ोर्ब्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की सूची में किस एकमात्र भारतीय खिलाड़ी को 197 करोड़ रूपए कमाई के साथ 59वां नम्बर प्राप्त हुआ है?

उत्तर : विराट कोहली। (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के दिग्गज खिलाड़ी कॉनर मैकग्रेगर करीब 1517 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं)

5. गेल गैस लिमिटेड के नए सीईओ के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : रमन चड्डा। 

6. असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात साहित्यकार का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : लक्ष्मीनंदन बोरा। 

7. भारत की प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कल्पना कोचर अगले महीने आईएमएफ में मानव संसाधन प्रमुख के पद से हटने के बाद किससे जुड़ेंगी?

उत्तर : बिल एन्ड मेलिंडा फॉउंडेशन।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,31,371 (2706 मौतें).

9. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किस बैठक में हिस्सा लेंगे?

उत्तर : वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR सोसाइटी).

10. बांग्लादेश फादर ऑफ नेशन बंगबंधु शेख मुजीबुर्ररहमान का चाय की इंडस्‍ट्री को दिए उनके योगदान को देखते हुए उनकी जयंती को किस दिवस के रूप में मना रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय चाय दिवस। 

11. विभिन्न राज्यों के बाद किस राज्य ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश बोर्ड। 

03 जून 202१

1. जस्टिस अरुण मिश्रा ने किस आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग। 

2. 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द होने के बाद किन राज्यों ने भी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं?

उत्तर : उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा एवं राजस्थान। 

3. रियल मैड्रिड फूटबाल क्लब ने जिनेदिन जिदान की जगह किसे अपना नया कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : कार्लो एंचेलोटी। 

4. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जॉनसन एन्ड जॉनसन के बेबी पाउडर एवं टैल्कम पाउडर से महिलाओं को हुए कैंसर के कारण कंपनी पर कितने करोड़ रूपए का मुआवजा चुकाने को कहा है?

उत्तर : 14500 करोड़ रूपए। 

5. भारत-अमेरिकी संवाद समिति के संपादक, संस्थापक एवं व्हाइट हाउस के अनुभवी पत्रकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : तेजिंदर सिंह। 

6. आज के दिन (03 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व साइकिल दिवस। 

7. राज्यसभा के नियमों में परिवर्तन हेतु बनाई गयी समिति की अध्यक्षता किसे सौंपी गयी है?

उत्तर : राज्यसभा के पूर्व महासचिव वीके अग्निहोत्री।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,3४,154 (2887 मौतें).

9. भारत ने किस अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए समझौता किया है?

उत्तर : राष्ट्रीय पोषण अभियान। 

10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने गश्ती जहाजों के बेड़े में तीसरा स्वदेशी जहाज शामिल किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सजग। 

02 जून 202१

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में छात्रों की सेहत एवं सुरक्षा के चलते किस बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है?

उत्तर : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं। 

2. सूर्या फ़ूड एन्ड एग्रो लिमिटेड कंपनी के सीएमडी एवं प्रिया गोल्ड बिस्किट के मालिक का ह्रदय गति रुकने से 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है?

उत्तर : बीपी अग्रवाल। 

3. असम राइफल्स के नए महानिदेशक के रूप में किसने अपना पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर। 

4. एसबीआई रिसर्च ने वित्त वर्ष 2021-2022 में कितने प्रतिशत विकास दर का अनुमान लगाया है?

उत्तर : -7.9 प्रतिशत। 

5. घरेलू सत्र २०२१-2022 के लिए मुंबई टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अमोल मजूमदार। 

6. बंगाल चुनाव लड़ने के समय अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने वाले किस पत्रकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुनः बचे हुए कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया है?

उत्तर : स्वपन दासगुप्ता। 

7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन के किस दूसरे टीके को कोविड-19 में उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सिनोवैक-कोरोनावैक। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,32,788 (3207 मौतें).

9. महाराष्ट्र सरकार ने EWS कैटेगरी में किसे 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : मराठा समुदाय। 

10. वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने नौसेना स्टाफ में किसका पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : नौसेना स्टाफ के डिप्टी चीफ।   

01 जून 202१

1. दिवंगत सांसद रघुनाथ महापात्रा के खाली हुए पद पर किसे राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है?

उत्तर : एडवोकेट महेश जेठमलानी। 

2. मीडिया ग्लोबल फेस्टिवल में किस एजेंसी ने ग्रैंड प्रिक्स ऑफ द ईयर के ख़िताब के साथ 2 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक जीते हैं?

उत्तर : माइंडशेयर इंडिया। 

3. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : अलापन बंदोपाध्याय। 

4. गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति व देश के जाने-माने दन्त चिकित्सक डॉ. महेश शर्मा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : फेमडेन्ट दन्त विज्ञान लेजेंड अवार्ड २०२१।

5. नवगठित डिजिटल मीडिया कंटेंट नियामक परिषद् (डीएमसीआरसी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश जस्टिस विक्रमजीत सेन। 

6. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान को राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटाकर किसे नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : हशमतुल्लाह शाहिदी। 

7. चीनी सरकार ने आबादी नियंत्रण के लिए लगाई गयी पाबन्दी को हटाते हुए कितने बच्चे पैदा करने की अनुमति प्रदान कर दी है?

उत्तर : तीन बच्चे। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,27,510 (2795 मौतें).

9. नब्बे के दशक में आयी टार्जन टीवी श्रंखला में मुख्य किरदार निभाने वाले किस अमेरिकी अभिनेता का विमान हादसे में निधन हो गया है?

उत्तर : विलियम जोसेफ लारा (जो लारा)। 

10. मध्य प्रदेश के किस पूर्व मंत्री एवं चार बार के विधायक का कोरोना वायरस की चपेट में आने पर 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : लक्ष्मीकांत शर्मा। 

31 मई 202१

1. सेना की पूर्वी कमान किसे सौंपी गयी है जो आज से अपना पदभार संभालेंगे?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे। 

2. उत्तर प्रदेश के कासगंज की आमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : देवेंद्र प्रताप सिंह। 

3.  दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट को 75 वर्ष की आयु में फतह करने वाले अमेरिका के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : आर्थर मुइर। 

4. आज के दिन (31 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस। 

५. युएई ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत से आने वाली फ्लाइट पर कब तक के लिए रोक को आगे बढ़ा दिया है?

उत्तर : 30 जून तक।

6. आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर का कौन सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आईपीएल के बचे मैचों के लिए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है?

उत्तर : पैट कमिंस। 

7. शिक्षा मंत्रालय ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए किस नाम से प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की है?

उत्तर : युवा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,52,734 (3128 मौतें).

9. प्राचीन कच्छ शासन में जडेजा राजवंश के शासक व कच्छ के पूर्व महाराज का कोरोना के कारण 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रगमालजी तृतीय।  

10. हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर : 30 मई 2021.

29 मई 202१

1. द वाल्ट डिज्नी कंपनी ने इस साल दक्षिण पूर्व एशिया में कितने चैनलों को बंद करने की घोषणा की है?

उत्तर : 100 चैनल। 

2. अभिनेता रणदीप हुड्डा को किसने अभद्र टिप्पणी के चलते अपने राजदूत पद से हटा दिया है?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र के पशु संरक्षण संधि (सीएमएस)। 

3. कोरोना महामारी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कब तक के लिए रोक लगा दी है?

उत्तर : 30 जून। 

4. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरबी भाषा के वरिष्ठ व्याख्याता का 81 साल की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : दारुल उलूम नदवत उलेमा। 

5. रिजर्व बैंक ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर किस बैंक पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : एचडीएफसी बैंक। 

6. किस देश के 10 साल तक पीएम रहे पॉल स्लूटर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : डेनमार्क। 

7. केंद्र सरकार ने किन राज्यों के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है?

उत्तर : गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,71,724 (3663 मौतें).

9. ब्रिटेन नौसेना ने 500 साल के इतिहास में किस पहली महिला को रियर एडमिरल के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : कमांडर ज्यूड टेरी (पदभार अगस्त 2022 से)।

10. किस देश ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 01 से 15 जून तक सम्पूर्ण लॉकडाउन (देशभर में) लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : मलेशिया।  

28 मई 202१

1. 95 प्रतिशत वोट हासिल कर कौन सीरिया के चौथी बार राष्ट्रपति बन गए हैं?

उत्तर : बशर अल-असद। 

2. चौधरी न्यूमेरो प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमैन एवं जाने-माने न्यूमरोलॉजिस्ट जेसी चौधरी ने ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : दैनिक, मासिक एवं वार्षिक भविष्यवाणी के लिए न्यूमेरो एप। 

3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किस ओपीडी पोर्टल को लॉन्च किया है?

उत्तर : सेहत (सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंट एन्ड टेली कंसल्टेशन)।

4. जमीयत उलमा-ए-हिन्द का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे चुना गया गया है?

उत्तर : महमूद मदनी। 

5. 228 साल पुराने एवं एवं दुनिया के सबसे बड़े फ्रांस के लुब्र म्यूजियम की अध्यक्ष के रूप में किसी महिला को नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : लॉरेंस देस कार्स कार्यकाल 01 सितम्बर से शुरू होगा)।

6. भारत रत्न से सम्मानित प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को किस अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020.

7. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम को कौन से नए पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : वाणिज्य सचिव।   

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,86,163 (3660 मौतें).

9. संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सेवा करते हुए किन तीन भारतीयों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : कॉरपोरल युवराज सिंह, इवान माइकल पिकार्डो एवं मूलचंद यादव।  

10. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई)ने नए शैक्षिणिक सत्र से किस पाठ्यक्रम की पढ़ाई हिंदी समेत 8 भाषाओं में कराने की घोषणा की है?

उत्तर : इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों।   

27 मई 202१

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संस्थापक सदस्य आशीष सिंह चौहान को किसका कुलाधिपति (चांसलर) बनाया है?

उत्तर : इलाहबाद विश्वविद्यालय। 

2. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली बीटेक की छात्रा सामिया कौर को प्राइवेसी एवं डेटा प्रोटेक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : आईएपीपी वेस्टिन स्कॉलर 2021.

3. केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक किस रेल लिंक परियोजना को अप्रैल 2023 को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है?

उत्तर : श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना। 

4. कोरोना ईलाज के लिए दवा का कॉकटेल भारत के पहले कोरोना मरीज को दी गयी उनका नाम क्या है?

उत्तर : हरियाणा के 84 वर्षीय मोहब्बत सिंह। 

5. 180 ऑस्कर जीत चुके किस 97 वर्ष पुराने हॉलीवुड स्टूडियो को अमेज़न कंपनी ने 8.45 अरब डॉलर में खरीद लिया है?

उत्तर : एमजीएम स्टूडियो। 

6. भारतीय भारोत्तोलक अचिंता शिडली (73 KG) ने किस प्रतियोगिता में रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप (ताशकंद-उज्बेकिस्तान)।

7. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतवंशी को वाणिज्य विभाग के डीजी के तौर पर नियुक्त किया है?

उत्तर : अरुण वेंकटरमन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : २,11,298 (3847 मौतें).

9. कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ गुएसो द्वारा किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अनातोले कोलिनेट माकोसो।

10. भारत एवं इजराइल ने किस क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन साल के लिए समझौता किया है?

उत्तर : कृषि के क्षेत्र में।  

26 मई 202१

1. सीबीआई के नए डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सुबोध जायसवाल। 

2. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से किसे पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : जयंत चौधरी। 

3. किस हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर महान ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया गया है?

उत्तर : मोहाली अंतर्राष्टीय हॉकी स्टेडियम। 

4. पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहली बार खेलने के लिए किस टीम के साथ करार किया है?

उत्तर : बारबाडोस ट्राइडेंट्स। 

5. केन्या देश की संसद ने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : जस्टिस मार्था कूम। 

6. चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य एवं कृषि विज्ञानी का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : युआन लॉन्गपिंग। 

7. पालतू प्रजातियों के संरक्षण की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : शाजी एनएम (केरल)। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : २,०८,९२१ (4157 मौतें).

9. बीसीसीआई ने सितम्बर 2021 में होने वाली किस टी-20 सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया है?

उत्तर : भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज। 

10. केंद्र सरकार ने कोरोना काल में प्रत्येक ट्रांसजेंडर की मदद के लिए कितने रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की है?

उत्तर : 1500 रूपए। 

25 मई 202१

1. अंतर्राष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : वेलेरिया लूसेली। 

2. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड सभी कंपनियों की बाजार पूंजी किसी एक दिन में रिकॉर्ड स्तर कितने डॉलर पर पहुँच गयी है? 

उत्तर : 3 ट्रिलियन डॉलर। 

3. किस देश की प्रतिव्यक्ति आय 2227 डॉलर के साथ भारत से 280 डॉलर अधिक हो गयी है?

उत्तर : बांग्लादेश। 

4. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे सत्र से किस खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है?

उत्तर : शाहिद अफरीदी।  

5. विभिन्न प्रदेशों के बाद अब किस प्रदेश ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों का भरण-पोषण एवं शिक्षा का खर्च उठाने के लिए वात्सल्य योजना को शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : उत्तराखंड सरकार। 

6. हिमाचल प्रदेश सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट से किस जमीन को बाहर कर दिया है?

उत्तर : चाय बागानों को। 

7. अमेरिका का कौन सा गोल्फर 50 वर्ष की उम्र में पीजीए चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले गोल्फर बन गए हैं?

उत्तर : फिल मिकेलसन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,96,427 (3511 मौतें).

9. मौसम विभाग ने ताउते के बाद किस तूफान के अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल एवं ओड़िसा तट से टकराने की चेतावनी जारी की है?

उत्तर : यास। 

10. कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बीसीसीआई ने 10 लीटर क्षमता के कितने कन्संट्रेटर्स दान करने की घोषणा की है?

उत्तर : २ हजार कन्संट्रेटर्स। 

24 मई 202१

1. भारत के डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को दूसरे कार्यकाल के लिए किसका अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH).

2. विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से किस देश के 5 दिन (28 मई तक) के दौरे पर जा रहे हैं?

उत्तर : अमेरिका। 

3. किस कंपनी ने कोरोना से कर्मचारी की मौत पर उसके परिवार को 60 वर्ष की उम्र (कर्मचारी के रिटायरमेंट) तक पूरी सैलरी और बच्चों की पढ़ाई एवं परिवार की मेडिकल सुविधाओं का खर्च उठाने की घोषणा की है?

उत्तर : टाटा स्टील। 

4. एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीबी) ने 2021 एशिया कप को स्थगित करते हुए कब कराने की घोषणा की है?

उत्तर : 2023 में। 

5. आज के दिन (24 मई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रमंडल दिवस। 

6. यूएन ने गाजा में लोगों की जरूरतों के लिए कितने मिलियन डॉलर सहायता राशि देने की घोषणा की है?

उत्तर : 22.५ मिलियन डॉलर। 

7. पीएसजी को 2-1 से हराकर किस टीम ने पिछले 10 वर्षों में पहली बार फ्रांसीसी फुटबाल लीग को जीत लिया है?

उत्तर : लिली। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,22,315 (4454 मौतें).

9. परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : श्रीकुमार बनर्जी। 

10. रेड बुल के ड्राइवर ने मोनाको ग्रा प्री फार्मूला वन की ट्रॉफी जीत ली है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन। 

22 मई 202१

1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ उपचुनाव में भारतीय मूल की किस लड़की को अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : अन्वी भूटानी।

2. 1985 बैच के किस आईपीएस अफसर को स्थाई रूप से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एसएन श्रीवास्तव। 

3. आज के दिन (22 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस। 

4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तर कोरिया में किसे विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : सुंग किम। 

5. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?

उत्तर : बाबागौड़ा पाटिल। 

6. 21 साल तक भारत के मुक्केबाजी कोच पद पर रहने वाले एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किस कोच का 82 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है?

उत्तर : ओपी भारद्वाज। 

7. इंग्लैंड एवं आयरलैंड दोनों देशों के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है?

उत्तर : बॉयड रैंकिन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,57,299 (4194 मौतें).

9. किस देश की प्रधानमंत्री विद्या देवी भंडारी ने देश के निचले सदन (हॉउस ऑफ़ रिप्रीजिंटेटिव्स) को भंग करके 12 एवं 19 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा की है?

उत्तर : नेपाल। 

10. पद्म विभूषण से सम्मानित किस प्रसिद्ध पर्यावरणविद का निधन हो गया है?

उत्तर : सुंदरलाल बहुगुणा। 

21 मई 202१

1. भारत में आज के दिन (21 मई) को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : आतंकवाद विरोधी दिवस। 

2. भारतीय नौसेना ने 41 सालों तक किस नौसेना जहाज को आज से सेवा मुक्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : आईएनएस राजपूत। 

3. आईसीएमआर ने कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए किस होम टेस्टिंग किट को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : CoviSelf.

4. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राहुल द्रविड़। 

5. कोरोना संक्रमण के चलते विभिन्न देशों के बाद अब किस देश ने अगले 10 दिनों तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है?

उत्तर : श्रीलंका। 

6. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किसे इलाहबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है?

उत्तर : जस्टिस संजय यादव। 

7. केरल के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के साथ ही कौन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं?

उत्तर : पिनराई विजयन।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,59,591 (4209 मौतें).

9. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शोधार्थी एवं जम्मू-कश्मीर के रहने वाले फिरदौस अहमद ग्रोगी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : बिल एन्ड मेलिंडा गेट्स फॉउंडेशन का वैज्ञानिक अवार्ड। 

10. अंतर्राष्ट्रीय एड्स टीका संस्थान में प्रतिनियुक्ति पद पर तैनात, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक को निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : दीपक गौड़ (48 वर्ष)। 

20 मई 202१

1. कोरोना के बढ़ते कहर से निपटने के लिए किस देश ने 12 से 15 साल के बच्चों के टीकाकरण लिए किस कोरोना वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : सिंगापुर। 

2. हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और लेखक पॉल मूनी का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : 79 वर्ष। 

3. दिल्ली सरकार के बाद अब किस राज्य सरकार ने कोरोना के कारण माता-पिता की मृत्यु होने से अनाथ हुए बच्चों का भरण-पोषण करने का निर्देश दिया है?

उत्तर : यूपी सरकार।  

4. पुणे (महाराष्ट्र) में कृषि से सम्बंधित देश का पहला केंद्र खोला गया है, उसका नाम क्या रखा गया है?

उत्तर : कृषि निर्यात सुविधा केंद्र। 

5. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसकी स्थापना की घोषणा की है?

उत्तर : विधान परिषद्। 

6. आज के दिन (20 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : वर्ल्ड मेट्रोलॉजी डे। 

7. २६/11 ऑपरेशन को सँभालने वाले एवं एनएसजी के पूर्व महानिदेशक का 72 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : जेके दत्त। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,76,070 (3874 मौतें).

9. कोरोना की वजह से अगले महीने श्रीलंका में होने वाले किस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है?

उत्तर : एशिया कप। 

10. राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री का कोरोना की चपेट में आने से 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जगन्नाथ पहाड़िया। 

19 मई 202१

1. किस रशियन तैराक ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 23.93 सेकंड का समय निकालकर अपने पिछले रिकॉर्ड में 0.07 सात सेकंड का सुधार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : क्लिमेंट कोलेसनिकोव। 

2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुरस्कार 2020 मिलेनियम टेक्नोलाजी प्राइज से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : भारतीय मूल के ब्रिटिश रसायनशास्त्री शंकर बालासुब्रमण्यन और उनके साथी डेविड क्लेनरमैन। 

3. पाकिस्तान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मोईद युसूफ। 

4. किस राज्य सरकार ने कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 2500 रूपए पेंशन और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

5. पद्मश्री से सम्मानित किस प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ का कोरोना की चपेट में आने से 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : डॉ. के. के. अग्रवाल। 

6. 18 मई को पुरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय संग्राहलय दिवस। 

7. गूगल ने भारत में अपने किस वैश्विक उत्पाद को लॉन्च किया है?

उत्तर : न्यूज शोकेस। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,67,334 (4541 मौतें).

9. राजस्थान में धारियावद सीट से बीजेपी विधायक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : गौतम लाल मीणा। 

10. अडाणी ग्रीन एनर्जी ने भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा करते हुए किन कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया है?

उत्तर : जापान के सॉफ्टबैंक एवं और भारत के भारती समूह। 

17 मई 202१

1. मिस यूनिवर्स 2020 का ख़िताब किसने अपने नाम किया है?

उत्तर : एंड्रिया मेजा (मैक्सिको)।

2. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से चोट के कारण कौन सा खिलाड़ी बाहर हो गया है?

उत्तर : जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)।

3. मैक्सिको में जीवाश्म वैज्ञानिकों ने उत्तरी मैक्सिको में 7.3 करोड़ साल पुराने डायनासोर के अवशेष की खोज की है, इसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : टीटैलोलोफस गैलोरम। 

4. किस टेनिस खिलाड़ी ने गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हराकर 10वीं बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : राफेल नडाल। 

5. आज के दिन (17 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व दूरसंचार दिवस। 

6. भारतीय मूल की शकुंतला हरकसिंह थिलस्टेड को २०२१ के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : विश्व खाद्य पुरस्कार 2021.

7. किस कांग्रेस सांसद का 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : राजीव सातव।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,81,386 (4016 मौतें).

9. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित किस कोरोना दवा को लॉन्च किया गया है?

उत्तर : 2-डीजी।

10. सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज एवं बीसीसीआई के मैच रेफरी का कोरोना की चपेट में आने से 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : राजेंद्र सिंह जडेजा। 

15 मई 202१

1. भारतीय मूल की किस महिला को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नीरा टंडन। 

2. निर्वासित तिब्बत सरकार के नए पीएम कौन बन गए हैं?

उत्तर : पेंपा सेरिंग। 

3. किस देश का जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग गृह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है?

उत्तर : चीन। 

4. झारखण्ड की किस महिला विकेटकीपर बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट एवं वनडे टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : इंद्राणी रॉय। 

5. किस राज्य सरकार ने कोरोना कहर से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई एवं बुजुर्गों की देखरेख का खर्चा उठाने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

6. किस राज्य सरकार ने कोरोना पीड़ित पत्रकारों को मुफ्त ईलाज करवाने की घोषणा की है?

उत्तर : मध्य प्रदेश सरकार। 

7. आज के दिन (15 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व परिवार दिवस। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,26,098 (3890 मौतें).

9. पंजाब के मुख्यमंत्री ने किस शहर को प्रदेश का नया (23वां) जिला बनाया है?

उत्तर : मलेरकोटला। 

10. हर्ष भनवाला को सेबी द्वारा गठित किस तकनीकि समूह का प्रमुख नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सोशल स्टॉक एक्सचेंज। 

14 मई 202१

1. संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवीय मामलों के समन्वय का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मार्टिन ग्रिफिथ्स। 

2. भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : विश्व खाद्य पुरस्कार 2021.

3. किस पूर्व आप विधायक का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है?

उत्तर : जरनैल सिंह। 

4. आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर कौन सी टीम 121 रेटिंग अंको के साथ प्रथम स्थान पर है?

उत्तर : भारतीय टेस्ट टीम। 

5. फ़ोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फ़ोर्ब्स 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में कौन प्रथम स्थान पर रहा है?

उत्तर : दिग्गज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर कोनोर मैकग्रेगर। 

6. किस देश ने एक सरकारी एप को एंड्रॉइड ऑटो प्लेटफॉर्म पर न चलने देने के कारण गूगल पर 904 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : इटली। 

7. टाइम्स समूह की अध्यक्ष का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : इंदु जैन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,४२,896 (3997 मौतें).

9. बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : रमेश पोवार। 

10. विपक्षी पार्टियों के विश्वाश मत हासिल न कर पाने के कारण नेपाल की राष्ट्रपति ने किसे एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : केपी शर्मा ओली। 

12 मई 202१

1. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी संस्था सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने किस वैक्सीन को 02 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल करने को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। 

2. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसे नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : जोस जे कट्टूर। 

3. कौन सा केंद्रशासित प्रदेश ग्रामीण इलाकों में हर घर में पेयजल कनेक्शन पहुँचाने वाला पहला केंद्रशासित राज्य बन गया है?

उत्तर : पुडुचेरी। 

4. अफगानिस्तान में भारत के वरिष्ठ राजनयिक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : विनेश कालरा। 

5. तमिलनाडु राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आर. षणमुंगसुन्दरम। 

6. विभिन्न राज्यों के बाद अब किस राज्य बोर्ड ने इंटरनल मार्किंग के आधार पर दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण करने की घोषणा की है?

उत्तर : तेलंगाना बोर्ड। 

7. आज के दिन (12 मई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,48,421 (4205 मौतें).

9. इंग्लैंड दौरे के बाद न्यूजीलैंड की किस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : वीजे वाटलिंग। 

10. नेहरू तारामंडल की निदेशक एवं खगोल शास्त्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : डॉ. एन. रत्नश्री। 

11 मई 202१

1. किस भारतीय अभिनेता को उनकी शार्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे के लिए न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अनुपम खेर। 

2. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द एयर 2021.

3. हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ने किसे कार्यकारी निदेशक (खाद्य एवं जलपान) नियुक्त किया है?

उत्तर : श्रीनन्दन सुंदरम। 

4. आईसीसी की ओर से अप्रैल 2021 के लिए किसे बेस्ट पुरुष क्रिकेटर एवं बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना गया है?

उत्तर : बाबर आजम एवं एलिसा हीली। 

5. आज के दिन (11 मई) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस। 

6. चीन की जनसँख्या पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर कितनी हो गयी है?

उत्तर : 1.411 अरब। 

7. केरल राजनीति की आयरन लेडी एवं राज्य की पहली राजस्व मंत्री का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : केआर गौरी अम्मा। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,29,517 (3879 मौतें).

9. कोरोना से लड़ने के लिए ट्विटर ने भारत को कितने डॉलर सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की है?

उत्तर : 15 मिलियन डॉलर। 

10. अमेरिका ने किस कोरोना वैक्सीन को किशोरों पर आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन। 

10 मई 202१

1. असम राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया गया, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?

उत्तर : हिमंत बिस्व सरमा। 

2. किस अभिनेता एवं युट्यूबर का कोरोना की चपेट में आने से 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : राहुल वोहरा। 

3. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर किसने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : एरिना सबालेंका। 

4. लेबर पार्टी के किस नेता को दूसरी बार लंदन के मेयर के रूप में चुना गया है?

उत्तर : सादिक खान। 

5. सीबीएसई बोर्ड ने बच्चों की दिमागी स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियों में सहायता प्रदान करने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : दोस्त फॉर लाइफ। 

6. ओडिशा राज्य सरकार ने साहित्य के लिए प्रदान किये जाने वाले किस पुरस्कार को शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : मनोज दास अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार। 

7. वुडी गुथरी पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : ब्रूस स्प्रिंगस्टीन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,६६,902 (3751 मौतें).

9. 9 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : वर्ल्ड मदर्स डे। 

10. साहित्य अकादमी भाषा से सम्मानित कुमाउँनी साहित्य के पुरोधा का 80 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : मथुरादत्त मठपाल। 

08 मई 202१

1. नेपाल की कौन से पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची छोटी माउन्ट एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं?

उत्तर : कामी रीता शेरपा। 

2. किस देश ने कोरोना कहर को देखते हुए अगस्त में होने वाले मध्यावधि चुनाव को स्थगित कर दिया है?

उत्तर : अर्जेंटीना। 

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना से लड़ने के लिए किस चीनी वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : सिनोफार्मा। 

4. पाकिस्तान में किस हिन्दू महिला ने पहली बार प्रतिष्ठित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) की परीक्षा पास की है?

उत्तर : सना रामचंद। 

5. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर : एन. रंगास्वामी। 

6. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस गीता मित्तल को इंटरनेशनल एशोसिएशन ऑफ़ वीमेन जजेस द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अर्लिने पच्त ग्लोबल विजन पुरस्कार 2021.

7. इंटरपोल ने दुनिया भर में चोरी की गयी सांस्कृतिक संपत्ति की पहचान के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : ID-Art.

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,01,217.

9. टोक्यो ओलम्पिक के लिए विनेश, अंशु मलिक और सोनम मलिक, के बाद क्वालीफाई करने वाली चौथी महिला पहलवान बन गयीं हैं?

उत्तर : सीमा बिस्ला। 

10. हिंदुस्तानी व पाश्चात्य संगीत पर अच्छी पकड़ रखने वाले किस प्रसिद्ध संगीतकार का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : वनराज भाटिया। 

07 मई 202१

1. भारतीय मूल के विख्यात इम्यूनोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर संजय घोष को किसके लिए चुना गया है?

उत्तर : नेशनल अकेडमी ऑफ़ साइंसेज (एनएएस)।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामी चिन्मयानन्द के 105वें जन्मदिवस पर चिन्मय चैनल पर किसका उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : टॉक्स ऑन गीता। 

3. किस राज्य सरकार ने 10 से 24 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : राजस्थान राज्य सरकार। 

4. किस वरिष्ठ पत्रकार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : शेष नारायण सिंह। 

5. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने आज शपथ ली है?

उत्तर : एमके स्टालिन। 

6. आज के दिन (7 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व एथलेक्टिस दिवस। 

7. चीन ने किस देश के साथ सभी आर्थिक समझौतों को निलंबित करने की घोषणा की है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,14,433 (3920 मौतें).

9. रायबरेली (यूपी) की सलोन विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : दल बहादुर कोरी।  

10. विभिन्न देशों के बाद अब किस देश ने भारत से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है?

उत्तर : श्रीलंका। 

06 मई 202१

1. भारतीय नौसेना ने एशिया के विभिन्न देशों से तरल ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल सप्लाई लाने के लिए किस अभियान को शुरू किया है?

उत्तर : ओपरेशन सेतु समुद्रम-2.

2. राष्ट्रिय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : चौधरी अजित सिंह।  

3. मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही कौन सी बैंक प्राइवेट बैंक की श्रेणी में आ जाएगी?

उत्तर : आईडीबीआई बैंक। 

4. रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने के कारण किस कंपनी पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : ट्विटर। 

5. चेक गणराज्य की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास ले लिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : बारबरा स्ट्राइकोवा। 

6. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कितने करोड़ रूपए के कर्ज देने की घोषणा की है?

उत्तर : 50 हजार करोड़ रूपए। 

7. भारतीय सेना ने किस जगह 01 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाले देश के पहले ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना की है?

उत्तर : सिक्किम। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,12,618 (3980 मौतें).

9. स्टार इंडिया ने कोरोना राहत कार्यों के लिए कितने करोड़ रूपए दान में दिए हैं?

उत्तर : 50 करोड़ रूपए। 

10. छिछोरे सहित कई हिंदी फिल्मों में काम करने वाली किस अभिनेत्री का कोरोना के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : अभिलाषा पाटिल। 

05 मई 202१

1. बीसीसीआई ने कोविड-19 के कारण किस टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है?

उत्तर : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL).

2. किस राज्य सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए अगले दो महीने कार्डधारकों को मुफ्त राशन एवं ऑटो टैक्सी चालकों को 5 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

3. किस मशहूर साहित्यकार का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया है?

उत्तर : प्रभु जोशी। 

4. मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में करीब 10 करोड़ साल पुराने लम्बी गर्दन वाले विशालकाय डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं, इन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर : सॉरोपॉड। 

5. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए किस आरक्षण को ख़ारिज कर दिया है?

उत्तर : नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण। 

6. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों के लिए किस नयी पॉलिसी को लागू किया है?

उत्तर : महिला क्रिकेटर को माँ बनने पर १२ महीने के पेड लीव एवं पुरुष क्रिकेटर के पिता बनने पर 30 दिन की लीव। 

7. ट्विटर ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल के कारण किस अभिनेत्री को अकाउंट स्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : कंगना रनौत। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,82,315 (3780 मौतें).

9. श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने केवल 32 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : थिसारा परेरा। 

10. हल्के लड़ाकू विमान तेजस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पद्मश्री से सम्मानित किस वैज्ञानिक का 78 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : मानस बिहारी वर्मा। 

04 मई 202१

1. तमिलनाडु डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन (इलेक्टेड सीएम) ने किनको फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया है?

उत्तर : पत्रकार। 

2. जम्मू कश्मीर के किस पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया है?

उत्तर : जगमोहन। 

3. विश्व चैम्पियन एवं ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एवं कनाडाई खिलाड़ी माइकल ली को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के किस अभियान के लिए खिलाड़ियों का दूत नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आईओसी के बिलीव इन स्पोर्ट्स। 

4. आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : टी. रविशंकर। 

5. किसने पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स जीतकर अपने करियर की 97वीं जीत दर्ज की है?

उत्तर : लुईस हैमिल्टन। 

6. किस राज्य सरकार ने मिट्टी के खिलौनों को जीआई टैग देने की घोषणा की है?

उत्तर : तमिलनाडु। 

7. भारत के प्रधानमंत्री आज किस देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे?

उत्तर : ब्रिटेन (बोरिस जॉनसन).

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : तीन लाख सत्तावन हजार (34४९ मौतें).

9. यूपी सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुसार किन लोगों के लिए भी पास लेना अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : चिकित्सा सेवा के लिए। 

10. आज के दिन (04 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे। 

03 मई 202१

1. सीएसआईआर विभाग के संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार चेतन प्रकाश जैन को किसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर : सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड। 

2. किस राज्य ने अगले 15 दिनों के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवा को बंद करने की घोषणा की है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश सरकार। 

3. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वन एवं कानून मंत्री का लम्बी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : श्रीचंद। 

4. किस राजनीतिक रणनीतिकार ने  चुनाव प्रबंधन से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : प्रशांत किशोर। 

5. पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने 213 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस। 

6. भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी विनोद खोसला ने भारत में अस्पतालों में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कितने डॉलर की मदद देने की घोषणा की है?

उत्तर : 1 करोड़ अमरीकी डॉलर। 

7. 02 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : वर्ल्ड लाफ्टर डे। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,68,147 (3417 मौतें).

9. बीसीसीआई के किस पूर्व चयनकर्ता एवं राजस्थान टीम के पूर्व कप्तान का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : किशन रूंगटा। 

10. किस देश ने अपने नागरिकों को भारत सहित 7 देशों की यात्रा करने पर रोक लगा दी है?

उत्तर : इजरायल। 

01 मई 202१

1. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव विक्रम देव दत्त की जगह किसे नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आशीष चंद्र वर्मा। 

2. किस मशहूर पत्रकार का 42 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने (कोरोना पॉजिटिव भी) के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : रोहित सरदाना। 

3. आज के दिन (01 मई) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस। 

4. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने देश से संचालित नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कब तक के लिए रोक लगा दी है?

उत्तर : 30 मई।  

5. पुर्तगाल ने दुनिया के सबसे लम्बे पैदल यात्री पुल शुरू किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सस्पेंशन पुल। 

6. आज किस महापुरुष का 400वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है?

उत्तर : गुरु तेग बहादुर। 

7. हरियाणा राज्य सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए किस योजना का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : कोविड आपातकालीन ऋण योजना। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,01,993 (3523 मौतें).

9. शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : 90 वर्ष। 

10. किस देश ने 4 मई से भारत की यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : अमेरिका। 

KEYWORD
today current affairs
current affairs in hindi
current affairs 2020
current affairs quiz
current affairs 2020 india
gk current affairs 2020
today current affairs pdf
daily current affairs

Post a Comment

0 Comments